कठुआ। लखनपुर पुलिस ने शुक्रवार को पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 15 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया है। हालांकि, इस दौरान ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में हाईवे से जरूरी सामान ले जाने की आड़ में पशु तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुमित शर्मा की टीम ने मग्गर खड्ड के पास नाका लगाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक (जेके08 बी-3771) को रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक की जब जांच की तो उसमें 15 मवेशी पाए गए, जो पंजाब से जम्मू ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मवेशियों को तस्करों से चुंगल से मुक्त कराया।