फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लैब डालने का कार्य शुरू कराया

विज्ञापन
छाप में स्लैब का निर्माण कार्य शुरू कराते सरपंच राकेश चौधरी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। चक देसां चौधरयिां में छाप नाले पर वीरवार को स्लैब डालने का कार्य सरपंच राकेश चौधरी ने शुरू कराया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने सरपंच व सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि 10 लाख की लागत से यह कार्य पूरा होगा जिसका लाभ पूरी पंचायत के लोगों को होगा। ज्यादातर लोगों की जमीनें इस नाले के पार हैं। नाले में 12 महीने पानी बहता है जिसकी वजह से लोगों को अपने खेतों में आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में जल स्तर बढ़ने पर लोगों को दूसरे रास्ते से अपने खेतों में जाना पड़ता है। लेकिन अब यहां स्लैब बनने के बाद लोग कभी भी अपने खेतों में इसी रास्ते से आ जा सकेंगे। उन्होंने कहा कई वर्षों से लोग यहां स्लैब बनाने की मांग कर रहे थे। चुनावों के दौरान लोगों से यह कार्य पूरा करने का वादा किया था। आदर्श गांव योजना में इस कार्य को रखा गया जो अब मंजूर हो गया है। यह काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें