फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ क्विंटल बीज विभाग ने उपलब्ध कराया

विज्ञापन
तारबंदी के पार फसल लगाने के काम का जायजा लेते डीसी राहुल यादव - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के पार दूसरे दिन भी किसानों की चहल पहल देखी गई। बीएसएफ से अनुमति लेकर किसान अपने ट्रैक्टरों सहित खेतों में पहुंचे और उन्हें तैयार करने में जुटे रहे। प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग इस बार किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए 60 क्विंटल बीज के साथ-साथ यूरिया, डाया और पोटाश के रूप में खाद मुहैया करवा रहा है। वीरवार को 150 एकड़ की प्रस्तावित खेती में से किसानों ने 15 एकड़ में बीज बो दिए।
विज्ञापन

उधर, डीसी कठुआ राहुल यादव, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ तारबंदी के पार पहुंचे और किसानों से उनका अनुभव जानने के साथ ही बैठक भी की। किसानों की ओर से मांग रखी गई कि सीमावर्ती लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। डीसी ने आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में लगातार काम किया जा रहा है।
बीएसएफ की चांदवां पोस्ट से दिनभर निगरानी के बीच किसान भी अब खेती को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तारबंदी के पार खेती को लेकर अन्य किसानों का रुझान भी बढ़ रहा है। कई और किसान भी अब खेती करवाने की मांग को लेकर विभाग के पास आ रहे हैं। पहले प्राथमिकता के आधार पर तय 150 एकड़ में फसल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें