कठुआ/बिलावर। 11 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के लिए 23 नवंबर मंगलवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता करमचंद की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार बिजली लाइन की मरम्मत के लिए धर्म कोट, दरूंग, डूंगाडा मांडली, कोहग बाथर, गढ़ और अन्य कई इलाकों में 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 24 नवंबर को रामकोट के कई गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 27 नवंबर को गोरा कल्याण और उसके आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। शटडाउन का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रहेगा।
उधर, 33 केवी लाइन की रिकंडक्टरिंग के काम के चलते महानपुर फिंतर लाइन में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान बिलावर, परनाला और आसपास के इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी।