फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ शिवसेना डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों की हत्या पर शिवसेना डोगरा फ्रंट ने रविवार को सीमावर्ती गांव महाराजपुर में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मढीन तहसील के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उसके इशारे पर कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों को आतंकी निशाना बना रहे हैं। निहत्थे मासूम लोगों को मारकर पाकिस्तान समर्थक आतंकी अगर खुद को बहुत बहादुर समझ रहे हैं तो उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए की निहत्थे मासूम लोगों पर सिर्फ और सिर्फ कायर हमला करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाही की जाए। जब तक आंतकवाद समर्थक देश पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार नहीं होगा, तब तक इसी तरह की साजिशें रचता रहेगा। प्रदर्शन में अश्वनी कुमार, दयाराम, प्रिंस शर्मा, राजकुमार, दिलीप कुमार, शम्मी चलोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें