फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर की।
विज्ञापन

एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों की देखरेख में दुनिया में शांति और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान प्रो. राज किरण ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए दुनिया में शांति और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर संदीप चौधरी, संस्कृत विभाग के प्रमुख डॉ. शुभ कुमार और हिंदी विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा देवी ने जज की भूमिका निभाई।
अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने वाले नमन डोगरा और अमीषा देवी को संयुक्त रूप से प्रथम, अलीशा को द्वितीय और कशिश को तृतीय स्थान दिया गया। वहीं, संगोष्ठी में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों तमन्ना, प्रियंका देवी, मंजू शर्मा, अनामिका, मोनिका चौधरी, शिवानी, सुमेघा, रिंपी और अभिषेक सिंह को सांत्वना पुरस्कारों के साथ प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया गया। प्रो. मनमोहन सिंह की देखरेख में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में स्थित पार्कों की सफाई की गई। मौके पर प्रो. शुभ कुमार, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश जसरोटिया, डॉ. रचना देवी, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. कमलदीप सिंह और डॉ. जोगबिंदर सिंह उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें