बसोहली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग ने राजकीय डिग्री कॉलेज और आईसीडीएस प्रोजेक्ट के सहयोग से सफाई अभियान चलाया। इसमें सभी विभागों के कर्मियों व अधिकारियों ने भाग लेकर महादेव शिव मंदिर, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय और मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में सफाई की। इस अवसर पर रैली का भी आयोजन किया गया। रैली ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय से शुरू होकर महादेरा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर तहसीलदार अमन आनंद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद