फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबी और गेम चेंजर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रन चुराने का - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और विक्की इलेवन पठानकोट के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मैच गेम चेंजर्स जम्मू और कठुआ नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। ग्रुप बी का पहला मैच सुबह के सत्र में साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और विक्की इलेवन पठानकोट के बीच खेला गया जिसमें विक्की इलेवन पठानकोट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट गवांकर सिर्फ 86 रन बनाए। 87 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 06 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के दौरान सोमवीर यादव के हरफनमौला प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन आफ द मैच से नवाजा गया। जिन्होंने 04 ओवर की शानदार गेंदबाजी में केवल 16 रन देकर 04 महत्वपूर्ण विकेट लिए और 25 गेंदों में 04 चौकों के साथ 22 रन बनाए। ग्रुप बी का दूसरा मैच गेम चेंजर्स जम्मू और कठुआ नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जिसमें कठुआ नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। इस दौरान टीम के प्रमुख बल्लेबाज राज कुमार ने 26 गेंदों में 02 चौकों के साथ 25 रन बनाए और सुरेश ने 18 गेंदों में 03 चौकों के साथ 24 रन बनाए। 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेम चेंजर्स जम्मू ने दिए गए लक्ष्य को आसानी से 17.4 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर हासिल कर 06 विकेट से जीत हासिल की। इस पारी में परवेश ने 54 गेंदों में 05 चौकों के साथ 56 रन बनाए। जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच ऑफ घोषित किया गया।
विज्ञापन

---------------------------------------
10वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को विक्की इलेवन पठानकोट और गेम चेंजर्स जम्मू के बीच पहला मैच होगा जबकि दूसरा मैच चंडीगढ़ चैंपियंस और बालाजी स्पोर्ट्स क्लब कुरुक्षेत्र के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप बी से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली दो टीमों का निर्धारण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें