फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल और दियाला चक के मध्य तरनाह नाला पुल पर तेज रफ्तार ट्रक (जेके 08 सी-6646) ने बाइक (जेके02ए एम-7163) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अशोक कुमार पुत्र जम्बू राम निवासी चंगी तहसील मढ़ीन पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से चड़वाल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की पत्नी मीनू कुमारी(30) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अशोक कुमार(34) और उनके दोनों बच्चे अमानत डोगरा(9) और मानवी डोगरा (7) घायल हो गए।
अफरा तफरी के माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया। साथ ही एंबुलेंस मंगवा कर मृतक महिला के शव और घायलों को उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें