फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में बेलगाम हो चुकी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए युवाओं ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। वीरवार को युवाओं ने डीसी राहुल यादव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप कर शहर की इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीसी से मिलने पहुंचे युवाओं में शामिल सुनील अंदोत्रा ने कहा कि शहीदी चौक से मुखर्जी चौक तक सड़क पर भीड़भाड़ है और ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। शहर के इस प्रमुख मार्ग पर महात्मा गांधी अस्पताल, फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन, नगर परिषद कार्यालय, जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय के साथ मुख्य बाजार में जाने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं। उक्त सड़क पर स्थित दो शराब की दुकानें होने के कारण वहां हालात बदतर हो जाते हैं। भीड़ से भरे रहने वाले इस मार्ग पर यातायात नियमों की अवहेलना आम जनता के लिए एक और बड़ा खतरा है। जिसे दुरुस्त करने के बजाए ट्रैफिक पुलिस पार्क किए गए वाहनों को खींचने में सक्रिय रहती है। इस सड़क पर आम लोगों खासकर पैदल चलने वालों की परेशानी को और बढ़ाने के लिए आवारा जानवर हादसों का एक प्रमुख कारण बनते हें। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि यातायात के बेहतर प्रबंधन के लिए शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक शहीदी चौक से मुखर्जी चौक तक का ट्रैफिक वन-वे बनाया जाए और दूसरी तरफ से आने वाले ट्रैफिक को सुनील चौधरी चौक से डायवर्ट किया जाए। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले लावारिस मवेशियों को वहां से हटाने के साथ फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग की। इस मौके पर केशव कुमार, विशाल कुमार और मानव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें