बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में विजय दिवस मनाया गया जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनसीसी इकाई द्वारा विजय दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत और उनकी वीरता के बलिदान को याद किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ निधि कोतवाल की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीसी बसोहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इसमें कॉलेज के छात्रों द्वारा देशभक्ति और लोक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद भिन्न-भिन्न खेल श्रेणियों से संबंधित प्रतिभागियों जिन्होंने कॉलेज के लिए स्वर्ण रजत और कांस्य पदक हासिल किया है, उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उस दिन के ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने छात्रों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय और योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
खेल एनएसएस और एनसीसी में भाग लेने वाले छात्रों को सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे और सहायता प्रदान करने के लिए कॉलेज के संकाय के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर सोमदत्त की ओर से औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।