जम्मू कश्मीर पीपल्स फोरम के बैनर तले जम्मू रवाना होते लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू कश्मीर पीपल्स फोरम के आह्वान पर कठुआ से दल जम्मू के लिए रवाना हुआ। पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर के शरणार्थियों के लिए जम्मू कश्मीर पीपल्स फोरम के आह्वान पर श्रद्धांजलि व पुण्यभूमि स्मरण सभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जम्मू रवाना हुए दल के सदस्यों ने बताया कि पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर हमारा है, इसपर हमारा हक है। इस दिन के आयोजन का मकसद पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय समाज को यह संदेश देना है कि हमारी सरजमीं को खाली कर दिया जाए। दल के सदस्यों ने बताया कि पीओजेके के बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाएगी व पूर्वजों की पुण्यभूमि का स्मरण किया जाएगा। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संपूर्ण जम्मू कश्मीर को लेकर हक में नारेबाजी भी की गई। प्रदेश सहमंत्री सक्षम कौशल ने बताया कि महिला कॉलेज में पुण्यभूमि स्मरण सभा का आयोजन किया जा रहा है। विस्थापितों के बलिदानों को याद करने के लिए सभा का आयोजन किया जा रहा है।