कठुआ। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश उत्सव पर कठुआ शहर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस दौरान सनातन धर्म सभा कठुआ विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किए जाने से सामाजिक समरसता बढ़ी। शहर के रघुनाथ मंदिर के पास सनातन धर्म सभा कठुआ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह सुरेंद्र, विभाग प्रचारक अनुराग, सनातन धर्म सभा के प्रधान दिवाकर, विभाग कार्यवाह मनमोहन और हिमांशु ने पंच प्यारों को मालाएं पहनाकर उनका वंदन किया। वेद पाठी बटुकों ने फूलों से स्वागत कर वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। इस कारण नगर कीर्तन जैसे ही रघुनाथ मंदिर के पास पहुंचा तो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद से मोहिंदर, भूषण, पवन, नगर संघचालक इंद्रजीत, योगराज, ओमकार, जगदीश और वेद पाठी बटुक माैजूद रहे।