फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर कीर्तन में दिखा सेवा के साथ भक्ति का अलौकिक संगम

Sun, 04 Jan 2026 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में नगर कीर्तन का शुभारंभ करते विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से भक्तिमयी हुआ वातावरण




संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शनिवार को पांच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में भारी संख्या में उमड़ी संगत का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान सेवा के साथ भक्ति का अलौकिक संगम देखने को मिला। शहर से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से वातावरण भक्तिमयी हो गया।




शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सर्वप्रथम जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह भोला के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने अरदास की। इसके बाद विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया, विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण सहित शहर के गणमान्य लोगों ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ गुब्बारे छोड़कर नगर कीर्तन की शुरुआत करवाई। वहीं, पारलीवंड में पूर्व मंत्री चौ. लाल सिंह ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन


बैंड बाजे के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरतंगेज करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे जिसे देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। वहीं, पालकी साहिब को रंग-बिरंगे फूलों के साथ सुसज्जित किया गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माथा टेका। नगर कीर्तन में जिले भर से आई संगत ने अपनी-अपनी टोलियों के साथ पूरे शहर में कीर्तन कर मानवता का संदेश दिया।

नगर कीर्तन में शामिल विधायक राजीव जसरोटिया सहित अन्य ने संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमारे समाज को संगठित कर उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ताकत देने में गुरुओं का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने स्वयं भी बलिदान देकर हमें इसके लिए तैयार किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह का बलिदान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके पदचिह्न पर चलकर हम अपने देश और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से इलाके से होते हुए सावन चक्क निकला नगर कीर्तन पारलीवंड स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंहुचा। जहां पर लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस शहीदी चौक से होते हुए नगर कीर्तन मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचकर संपन्न हुआ।


गणमान्य इस अवसर पर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नागरिकों, विभिन्न के सदस्यों ने भी उपस्थिति सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं दर्ज करवाई। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रवीण सिंह, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, कश्मीर हरभजन सिंह, भूपिंदर सिंह, केके बख्शी मौजूद रहे।

ढाडी जत्थे ने किया गुरु की महिमा का बखान



शहर में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में रानीपुर से आए अमरीक सिंह ढाडी के जत्थे ने पारंपरिक अंदाज में सिख धर्म के इतिहास से संगत को अवगत कराया। वहीं, पालकी साहिब के साथ रागी भाई दलजीत सिंह ने मधुर शबद कीर्तन करते हुए वातावरण को गुरुमय बनाया। इस दौरान प्रचारक जमीत सिंह ने सिखों के बलिदानी इतिहास का वर्णन सुनाया।
विज्ञापन


-

गतके के करतब रहे मुख्य आकर्षण

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान कठुआ सहित राजबाग से आईं दो अलग-अलग गतका पार्टी के सदस्यों ने पूरे नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह रुककर ऐसे करतब दिखाए कि वहां मौजूद हर कोई उनको देखकर हैरान हो गया। वहीं, कुछ महिलाओं ने भी लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन किया। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।

कठुआ में नगर कीर्तन का शुभारंभ करते विधायक व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें