फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में आठ दृश्यों का मंचन डोगरी में करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाली रामलीला मंचन की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से जारी है। शहर के विभिन्न रामलीला क्लबों में कलाकार देर रात तक दृश्य और संवादों के साथ-साथ रामलीला मंचन के दौरान होने वाले गीत संगीत के अभ्यास करते हुए देखे जाते हैं।
विज्ञापन

क्लबों में इन दिनों जहां एक ओर जय श्रीराम के जयघोष, वहीं राक्षसों के अट्ठास देर रात तक गूंजते रहते हैं। शहर के मुख्य रामलीला क्लब श्रीराम नाटक सभा में भी रामलीला के दृश्यों का अभ्यास करने में कलाकार जुटे हुए हैं।
क्लब की तैयारियों के संबंध में निर्देशक नीरज सिंह बिलौरिया ने बताया कि कोरोना के मामलों में आई गिरावट और गत दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी की संख्या प्रशासन द्वारा बढ़ाने के बाद अब बेहतर रामलीला मंचन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसमें और अधिक सुधार हो सकता है। कलाकारों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा दशकों से पेश की जा रही रामलीला आम लोगों में काफी लोकप्रिय है और इसी को देखते हुए कलाकार अपने दृश्यों को हर रोज बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
बिलौरिया ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से क्लब द्वारा रामलीला के कुछ दृश्यों का मंचन स्थानीय डोगरी भाषा में करने का प्रयास शुरू किया गया है। एक दृश्य के साथ शुरू हुए इस प्रयास में गत वर्ष पांच दृश्य डोगरी में प्रस्तुत किए गए थे जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन

इस बार इन दृश्यों की संख्या और अधिक की जा रही है। उम्मीद है कि 10 दिनों तक चलने वाली रामलीला के दौरान कम से कम 8 दृश्यों का मंचन डोगरी में हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें