फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम जन्म पर लगे जय श्री राम के जयकारे

विज्ञापन
बसोहली में रामलीला मंचन के दौरान सजा लंकापति रावण का दरबार, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला मंचन में शुक्रवार को राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। इसके अलावा श्री राम जन्म, राक्षसों का मुनियों को सताना, आदि दृश्यों का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

बसोहली की रामलीला दूर-दूर तक मशहूर है। यहां सिर्फ कठुआ ही नहीं, बल्कि जम्मू और पड़ोसी राज्यों से भी दर्शक आते हैं। कोरोना काल के चलते इस बार दर्शकों की संख्या सीमित रखी गई है। वहीं, आयोजक सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं। शुक्रवार को जब मंच पर भगवान श्री राम के जन्म का मंचन किया गया तो दर्शक काफी उत्साहित दिखे। भगवान का जन्म होते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसकी प्रतिध्वनि पूरे शहर में सुनाई दी।
इसके बाद राजा दशरथ के दरबार से राम जन्म की झांकी का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावुक हुए और आगे बढ़कर सभी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा रामलीला में लंकापति रावण के अत्याचार को भी दर्शाया गया। इस दौरान दशरथ का किरदार सुरजीत चौहान ने निभाया, जबकि रावण के किरदार को उपदेश पुरोहित अंजाम दे रहे हैं। राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि का किरदार साहिल मिश्रा ने निभाया है।

बसोहली में आयोजित होने वाली रामलीला में पेश सीता हरण का दृश्य, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें