फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला तो, वहीं धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि धान की सिंचाई के लिए जितना पानी चाहिए, इतनी बारिश तो नहीं हुई है, लेकिन खेतों में नमी होने से फसल को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने बताया कि काफी समय से बारिश न होने के कारण खेत पूरी तरह से सूख चुके थे। धान की फसल भी कमजोर पड़ रही थी। रविवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से खेतों में थोड़ा बहुत पानी जमा हुआ है, जिससे धान की फसल को लाभ मिलेगा। इस तरह से बारिश दो से तीन दिन और हो जाए तो फसल तेजी से बढ़ेगी। दूसरी तरफ बारिश की वजह से उमस से भी छुटकारा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें