फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंजाबी भाषा लागू करो के नारों से गूंजा कठुआ, आधिकारिक दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को अन्य आधिकारिक भाषाओं के समान दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को सिख संगत ने आवाज बुलंद की। इस दौरान शहर के सावन चक गुरुद्वारे से कैप्टन सुनील चौधरी चौक तक मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने पंजाबी भाषा लागू करो के नारे लगाते हुए सरकार से पंजाबी को उचित स्थान देने की मांग की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर का पंजाबी भाषा से जुड़ाव गुरुओं के समय से रहा है और आज भी बड़ी आबादी इस भाषा के माध्यम से अपने विचारों का आदान-प्रदान करती है।
विज्ञापन

मोहिंदर सिंह ने कहा कि पंजाबी भाषा के साथ लोगों की भावनाएं और सांस्कृतिक पहचान जुड़ी हुई हैं। ऐसे में सरकार को लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पंजाबी को जम्मू-कश्मीर की अन्य आधिकारिक भाषाओं के समान स्थान देना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। पंजाबी भाषा के संरक्षण और इसके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पंजाबी भाषा को उचित सम्मान देते हुए इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें