फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भिक्कर के युवाओं को मिला खेल मैदान का तोहफा, एक करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बसोहली की भिक्कर पंचायत में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण कार्य पर एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद अबतक स्टेडियम निर्माण का टेंडर अलॉट हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मिनी स्टेडियम बनने से भिक्कर पंचायत के साथ-साथ आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को भी अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक क्षेत्र के युवाओं को खेल अभ्यास के लिए कोई भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मिनी स्टेडियम तैयार होने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इसके अलावा इस इलाके में सेना और अर्धसैनिक बल के लिए बड़ी संख्या में युवा तैयारी करते है। ऐसे में यह सुविधा उनको दौड़ लगाने के लिए मददगार साबित होगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मिनी स्टेडियम को ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का मौक मिलेगा। सुविधा विकसित होने के बाद युवा विभिन्न खेल गतिविधियों में नियमित अभ्यास कर सकेंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी, बल्कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भिक्कर पंचायत में मिनी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बसोहली विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की आवश्यकताओं और लोगों की मांग के अनुरूप भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। विधायक ने कहा है कि सड़क, शिक्षा, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए बेहतर अवसर तैयार करना भी विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें