फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाने के साथ अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पक्का किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नियमित किए जाने को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। मंगलवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने लंबित मांगों व गौर करने की मांग रखी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता शिव नारायण सिंह ने कहा कि दो दशकों से विभाग में अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई योजना नहीं है। हद तो तब है कि इन कर्मचारियों को देने के लिए सरकार के पास वेतन भी नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। प्रदेश में कर्मचारियों की ऐसी दशा प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के नारे को भी थोथा साबित कर रही है। क्योंकि, कर्मचारियों के पास अपने बच्चों को पढ़ाने और खिलाने तक के लिए पैसे नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण कर्मचारियों का अब तक लगभग 50 महीने का बकाया वेतन जारी न करना है। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 11 अक्टूबर को विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने जम्मू में प्रदर्शन करेंगे। ताकि, कर्मचारियों के हक के लिए आवाज उठाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें