फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दशा सुधारे जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
सड़क की दशा सुधारे जाने की मांग को लेकर मौन रखकर रोष जताते लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। दिनों दिन खस्ता हो रही वार्ड 11 की मुख्य सड़क की प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली है। इस कारण रविवार को स्थानीय लोगों ने मौन रखकर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

लोगों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय पवन सिंह ने बताया कि कई सालों से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिसके चलते दिनों दिन इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस बारे में कई बार स्थानीय पार्षदों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है। लेकिन, उसके बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। पार्षदों से जब बात करो तो उनके पास जवाब होता है कि अभी वार्ड में श्मशान घाट के विकास काम का जारी है। भविष्य में सड़क भी ठीक करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि शायद भूल रहे हैं कि इस सड़क का इस्तेमाल वार्ड में रहने वाले जीवित लोग करते हैं। लिहाजा इसे तत्काल प्रभाव से मरम्मत किए जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें