फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कस्बे में सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों ने केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने की मांग की है। सरपंच प्रदीप सिंह का कहना है कि संबंधित विभाग ने केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि तो चिन्हित की थी, लेकिन अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग ने रामकोट में 30 कनाल भूमि केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित की थी। वन विभाग में विवाद के चलते अब तक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे इस सत्र में भी कई लोगों ने बच्चों को कठुआ या जम्मू में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई के लिए भेजा है।
सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वह बिलावर से कई मील दूर जम्मू या कठुआ में सीबीएसई शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, जिससे लोगों में रोष है। पंच हंसराज का कहना है कि विभाग जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू कराए, जिससे दूरदराज क्षेत्र के लोगों को सीबीएसई कक्षा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें