पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किए जाने के बाद खुशी जताते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले के आम मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें पार्टी की जिला कोर कमेटी घोषित की गई।
रविवार को आयोजित बैठक के दौरान हीरा लाल वर्मा को जिला प्रधान, जसविंदर सिंह को जिला संगठन मंत्री, कैप्टन जोगिंदर कुमार को महासचिव, सरपंच प्रदीप सिंह को सचिव, मोहम्मद याकूब को जिला कोर कमेटी के साथ बनी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष, रमेश गुप्ता को जिला कोर कमेटी के साथ बसोहली विधानसभा अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को जिला कोर कमेटी के साथ हीरानगर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा हरनाम सिंह, दलजीत सिंह, देवरानी, कैप्टन गिरधारी लाल को जिला कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। जोकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संघर्षरत है। पार्टी का प्रयास जम्मू कश्मीर में एक राजनैतिक विकल्प बनकर लोगों की सेवा के नए आयाम स्थापित करना है। ताकि, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए जम्मू कश्मीर में लोगों की सेवा की जा सके।