फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अवैध कनेक्शन काटने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रामकोट पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पानी के अवैध कनेक्शनों को काटने की मांग पर प्रदर्शन किया गया। सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले तहसीलदार बंसीलाल को लिखित में शिकायत दी थी। जिस पर अभी तक जल शक्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 दिन के अंदर अवैध कनेक्शनों को ना काटने पर वह सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। सरपंच प्रदीप सिंह ने कहा कि रामकोट के विभिन्न विभिन्न गांव में चल रहे अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए जल शक्ति विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं। रविवार को बरसात के कारण बैरल पंप स्टेशन बह गया था, जिसके बाद विभाग को केवल एक ही मोटर मिल पाई थी। उससे रामकोट के सभी वार्डों में पानी की सप्लाई मुश्किल हो गया है।
जिया लाल ने कहा कि जल शक्ति विभाग की पाइप से कई लोगों द्वारा अवैध कनेक्शन निकाल लिए गए हैं। पंच बलवीर सिंह ने कहा कि जल्द विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन नहीं काटे गए तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शिकायत पत्र तहसीलदार रामकोट बंशीलाल, चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, एक्सईएन विक्रम सिंह को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें