टोल प्लाजा के विरोध में कालीबड़ी चौक पर प्रदर्शन करते शिव सेना बाला साहेब ठाकरे के कार्यकर्ता।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे की कठुआ इकाई ने सरोर और लखनपुर टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि टोल प्लाजा से जहां प्रदेशवासियों को आर्थिक नुकसान होगा वहीं, पर्यटकों और भक्तों को भी दोहरा टैक्स चुकाना होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ने जिस तरह से सेहस्वां और ठंडी खुई टोल प्लाजा का छह साल पहले विरोध कर बंद करवाया था अब वैसा नहीं कर रही है। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे प्रदर्शन को उग्र रूप देने से भी परहेज नहीं करेगी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राधे महाराज ने कालीबड़ी चौक के नजदीक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इसे कस्बों और गांव तक ले जाया जाएगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने दो टोल से जम्मू संभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी की है, मगर सरकार ने चुप्पी साध रखी है।