थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : kathua
जम्मू के बख्शीनगर थाना में पूर्व सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला
कठुआ। जम्मू के बख्शीनगर में पूर्व सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार करने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जम्मू कश्मीर एक्स-सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन कड़ा रोष जताया है।
बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कॉलेज रोड पर उतर कर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल एसोसिएशन के प्रधान मनोहर सिंह ने कहा कि भारत की गौरवशाली से सेना के जवान कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उनका पूरा प्रशिक्षण अनुशासन पर आधारित होता है। देश की सेवा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों पर ही देश-विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का मामला बनाया जाना हमारी सेना पर आघात है। जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है। वहीं, एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि लोहड़ी रात हुई इस घटना में बख्शीनगर थाना प्रभारी ने जिस तरह से पूर्व सैनिकों के साथ मारपीट करने के बाद उनके खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है। वह निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि आज सरकार को जगाने के लिए एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी ही सड़क पर उतरे हैं, आने वाले दिनों में थाना प्रभारी को उनके कृत्य के अनुरूप दंड नहीं दिया जाता है। पूर्व सैनिक इसके खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होंगे। संवाद