फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2016 01:23 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के बाद नेशनल हाईवे से शिफ्ट हुई शराब की दुकान को रिहायशी इलाके में खोले जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


एक महीने के भीतर ही दूसरी बार घंटों हाईवे जाम करते हुए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग डेढ़ घंटे तक हाईवे पर डटे रहे जगतपुर के ग्रामीणों ने साफ किया कि जब तक शराब की दुकान को बंद करने का फैसला नहीं लिया जाता वो पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

बुधवार दोपहर जगतपुर मटांडी मार्ग पर शराब की दुुकान खोले जाने का विरोध जताते हुए लोग हाईवे पर उतर आए। दो जनवरी को भी लोगों ने इसी मामले को लेकर हाईवे जाम किया था जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद हाईवे खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने तहसीलदार कठुआ की भी एक न सुनी। ग्रामीण दुकान को बंद करने का आदेश जारी करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच लोगों को समझाने पहुंच अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मनमोहन सिंह ने लोगों को दुकान बंद करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें