फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 29 Feb 2016 12:59 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 13 माह से पेंशन न मिलने पर गांव बासियां के लोगों का गुस्सा समाज कल्याण विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी विभाग ने पिछले एक साल से पेंशन नहीं दी है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें जल्द ही पेंशन नहीं दी गई तो वे उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि पंचायत छन्न अरोड़ियां में नौ गांव पड़ते हैं। उन गांवों में लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग ने आधार कार्ड और नए राशन कार्ड की प्रति लिपि लोगों से मांगी थी।

जिसे समय पर जमा करवा दिया गया था। लेकिन अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों में शामिल करनैल सिंह, मुल्खराज ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और हैंडीकैप पेंशन में से किसी भी योजना के तहत पेंशन नहीं मिल रही है। ऐसे में लोगों को गुजर बसर के लिए दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकेल बासियां गांव के ही 75 के करीब लोग इन तीनों पेंशन योजनाओं के अधीन आते हैं। लेकिन, किसी को भी पेंशन नहीं मिल रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी से इस संबंध में बात की थी, तो जल्द ही फाइलों का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, एक साल बीत जाने के बाद भी पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें