फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न छोड़े जाने से 50 प्रतिशत फसल बर्बाद

Sat, 27 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार कहने के बाद भी रावी-तवी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। कंडी इलाकों के किसानों ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि उनकी फसल 50 प्रतिशत बर्बाद हो चुकी है। लेकिन, सिंचाई विभाग को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
बाबू सिंह ने कहा कि जिला उपायुक्त से नहर में पानी छोड़े जाने की गुहार लगाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार की दोपहर तक पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को जब बात हुई, तो उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों ने अभी तक आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में किसानों की फसल बर्बाद होने के लिए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने छोड़ दी है। किसान कमल किशोर, योगराज, यशपाल आदि ने कहा कि रावी तवी नहर से ही पूरे कंडी क्षेत्रों को पानी मिलता है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार पानी नहीं मिला और बारिश न होने के कारण फसल बर्बाद होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अब तक मौसम की मार के कारण 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो ही चुकी है। बची हुई फसल को बचाने के लिए सिंचाई की बहुत जरूरत है। किसानों के लिए जिला प्रशासन कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है।

इस कारण किसानों की पूरी फसल बर्बाद होने की आशंका बन गई है। किसानों के प्रदर्शन और हाईवे जाम के चलते वाहनों की कतार लग गई। बाद में लोगों को शांत करवाने के लिए पहुंचे थाना प्रभारी एसएस जोहल ने लोगों की बात विभागीय अधिकारी से कार्रवाई और उसके बाद लोगों ने हाईवे यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें