कठुआ। अपनी साहित्यिक सेवा के कारण हाल के दिनों में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. शिवदत्त निर्मोही के सम्मान में राजकीय डिग्री कॉलेज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण व एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों प्रो. मनमोहन सिंह और प्रो. नेहा बंदराल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रो. निर्मोही को एक शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।
मंगलवार को कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज किरण ने आधिकारिक स्वागत पत्र प्रस्तुत करते हुए प्रो. निर्माही के कॉलेज में आगमन को ऐतिहासिक पल बताया। इस अवसर पर ओंकार पाधा सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा लिखित साहित्य संचेतना नामक पुस्तक का विमोचन भी पदम श्री प्रो. शिव दत्त निर्मोही द्वारा किया गया। वहीं, उन्होंने अपने व्याख्यान में एक स्कूल शिक्षक से पदम श्री पुरस्कार प्राप्त करने की अपनी यात्रा की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर कठुआ जिले के प्रमुख शिक्षाविद् प्रो. राम मूर्ति शर्मा, प्रो. ध्यानचंद, प्रो. राम स्वरूप और कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रोमिला गुलेरिया, प्रो. शुभ कुमार, प्रो. राकेश जसरोटिया, डॉ रचना देवी, प्रो. शिवानी कोतवाल, प्रो. शुभ कुमार शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा, प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. जोगबिंदर सिंह सहित जिले के प्रमुख लेखक मंगल दास डोगरा, खजूर सिंह, डॉ. करण सिंह, तिलक राज सुम्बड़िया, शाम लाल खजूरिया और डॉ वैष्णो देवी भी मौजूद रही।