फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में अब नहर भी सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सूर्यदेव के ताप से बेहाल लोगों को राहत देने वाली शहर के बीच बहती नहर चार दिन सूखी पड़ी है। सोमवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से नहर में पानी छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी नेता एसके भंडारी ने कहा कि जिले में 44 डिग्री पार कर चुके पारे से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बेहाल लोग राहत पाने के लिए नहर में आते हैं, लेकिन चार दिन से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। यहां कठुआ शहर ही नहीं सांबा व पठानकोट से भी लोग आते हैं, जिससे रेहड़ी-फड़ी वालों को रोजगार मिलता है, लेकिन नहर में पानी न होने से लोग निराश हैं। प्रदर्शन में प्रकाश चंद, रवि कुमार, राकेश, विजय कुमार, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें