फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर, कठुआ में 263 और लोग कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर और कठुआ जिले में वीरवार को 263 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 105 कठुआ जिले से, 57 विभिन्न राज्यों और 80 जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से लखनपुर पहुंचे लोग संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित महिला मरीज की जीएमसी कठुआ में मौत हुई है। वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। इसके साथ तीन इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को छह हजार दो सौ लोगों की कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आगामी दिनों में यह जांच दस हजार रोजाना करने की योजना है। वीरवार को लखनपुर और कठुआ की जांच को मिलाकर संक्रमण दर 3.56 फीसदी रही है। वीरवार को सामने आए संक्रमितों में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा हरियाचक के दो मुलाजिम, दो हेल्थ केयर वर्कर और एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुट गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 87 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 575 मामले सक्रिय हैं। अब तक जिले में 157 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
-------
80 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी भी हैं
संक्रमित, चिकित्सा सेवाएं प्रभावित
जानकारी के अनुसार जिले में बीते कुछ दिनों में 80 के करीब स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं। कई जगह स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। उधर, डीसी ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरी, चक सज्जन और सांझी मोड़ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां स्वास्थ्य विभाग को रैंडम जांच करने और संक्रमितों के संपर्क में आए लागेें की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें