फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांबरा में हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/महानपुर। डांबरा में हाई सिक्योरिटी जेल निर्माण के विरोध में निकाला जा रहा मार्च प्रशासन ने रोक दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना पर महानपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और कानून व्यवस्था को देखते हुए मार्च को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिसके बाद ग्रामीणों ने वहीं पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बतादें कि ग्रामीणों की ओर से बीते तीस दिनों से लगातार प्रदर्शन और धरना दिया जा रहा है। ग्रामीण डांबरा में प्रस्तावित 148 कनाल महफूज घास चराई की जमीन पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। मामले में 25 को उच्च न्यायालय में तारीख तय है। ऐसे में धरने को 25 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हाथ में तिरंगा लेकर डांबरा से रोष रैली निकाल रहे ग्रामीणों को पंचायत घर के नजदीक रोक लिया गया। रोष रैली की जानकारी पर मार्ग पर कटीले तार बिछाने के साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रास्ते में रोके जाने पर ग्रामीणों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और तहसीलदार को बुलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल धीरज बसौत्रा, पूर्व सरपंच रामनरेश सहित गांव वासियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध किया। प्रदर्शनकारी महानपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के लिए पैदल जा रहे थे, मगर थोड़ी दूर पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने रास्ते में कांटेदार तार लगाकर उन्हें पंचायत घर डांबरा के पास रोक लिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते रहे। सूचना पर तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन, नायब तहसीलदार मोहनलाल आदि मौके पर डांबरा गांव पहुंचे। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर धीरज ने कहा कि सरकार अपने इस फैसले पर फिर से विचार करें और प्रस्तावित जेल को कहीं और स्थानांतरित करें। कहा कि तीस दिन में कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। मोदी कोटे से जीते भाजपा के इन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्षेत्र में भारी रोष है। वहीं तहसीलदार ने कहा कि उनका ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें