फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। तहसील महानपुर के बनहोड में बूथ और क्षेत्र स्तर पर मजबूती के लिए जम्मू-कश्मीर यूटी भाजपा संगठन के महामंत्री ने बूथ नंबर 32, 33 में बैठक की। इस मौके पर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर पार्टी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर यूटी में जल्द ही चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

उसके लिए तैयार रहें। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. दविंदर मन्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराएं। भाजपा पहाड़ी जिला बसोली के प्रधान जीवनलाल ने कहा कि भाजपा लोगों के भलाई के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर उपरोक्त इलाके के लोगों ने विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के अभाव से अवगत कराया। जिला प्रभारी जंगवीर सिंह, सोहन लाल गुप्ता, बूथ प्रधान सतपाल शर्मा, धर्मचंद, रोम हर्ष शर्मा, द्वारका पाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें