फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मंगलवार को बसोहली के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्साह भरा। साथ ही भाजपा को और सशक्त और मजबूत बनाने का आवाहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर लगातार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने पंचों, सरपंचों, बीडीसी अध्यक्ष, डीडीसी अध्यक्ष को पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कहा। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह, भाजपा नेता डॉ. निर्मल सिंह, युद्धवीर सेठी, डीके मनियाल, डीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें