बिलावर। प्रतिबंध के बावजूद उपमंडल से बहने वाले कई दरियाओं में अवैध खनन का दौर जारी है। शनिवार को अवैध खनन करने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो डंपर वाहनों को जप्त किया है।
बिलावर रामकोट पुलिस पोस्ट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार सड़क पर थड़ा कलयाल गांव के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी न होने पर दो डंपर वाहनों को सीज कर दिया। दोनों वाहनों में अवैध तरीके खनन करके रेत और बजरी भरा गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों वाहनों को अगली कार्रवाई के लिए खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।