कठुआ। कठुआ पुलिस ने तीन मवेशियों को तस्करों के चुंगल से छुड़ा लिया है। वहीं पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन को जब्त कर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
हटली पुलिस चौकी की टीम ने चौकी प्रभारी राजिंदर खजूरिया के नेतृत्व में हाईवे पर हटली मोड़ के पास विशेष नाका लगाया था। इस दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर से आ रहे संदिग्ध महिंद्रा लोड कैरियर को चेकिंग के लिए रुकने का संकेत दिया। लेकिन पुलिस टीम को देखते ही नाके से पहले ही लोड कैरियर चालक ने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की जांच के दौरान वाहन में तीन मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।