कठुआ। आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फॉर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन करने के राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में ट्रायल का आयोजन किया गया। डॉ. शुभ शर्मा, एचओडी संस्कृत और कॉलेज स्पोर्ट्स बोर्ड की उपस्थिति में आयोजित होने वाले ट्रायल के दौरान पुरुष और महिला टीम के प्रतिभागियों ने अपने ट्रायल दिए।
ट्रायल के संबंध में प्रधानाचार्य मोहन सिंह पठानिया ने बताया कि इस ट्रायल के बाद चुनी गई टीम को 10 दिसंबर से शुरू होने वाले चयन शिविर में भाग लेना होगा। जहां से महिला और पुरुष दोनों ही टीमों का चुनाव किया जाएगा। जो कि दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल सोनीपत हरियाणा की ओर से आयोजित होने वाली आगामी इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में जम्मू विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में आयोजित इंटरकॉलेजिएट टूर्नामेंट में तीन अलग खेलों में कॉलेज की टीम ने ट्रॉफी जीती है, जबकि चार खेलों में उनके खिलाड़ी उपविजेता रहे है।