फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में हुए भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
बिलावर के फिंतर स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर गांव के शीतला माता मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय अशोक कुमार, श्यामलाल, देशराज, उत्तमचंद, सीआर सपोलिया और अनिल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की ओर से वर्ष में दो बार मंदिर परिसर में भंडारा किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की वर्ष में चैत्र नवरात्रों और शारदीय नवरात्रों के बाद हर वर्ष मंदिर में विशाल भंडारा लगाया जाता है जिसमें स्थानीय लोग सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रथा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। सर्वप्रथम मंदिर में स्थित शीतला माता जी का भोग लगाया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया, जो शाम 5:00 बजे तक जारी रहा। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें