फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड़वाल पुलिस के खिलाफ लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
पीड़ित को इंसाफ देने के बजाए उसकी पिटाई के किए जाने पर डीसी कार्यालय के समक्ष चड़वाल पुलिस के खिल? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। घर से निकाले जाने के बाद इंसाफ देने के बजाए चड़वाल पुलिस की ओर से पिटाई किए जाने के बाद पीड़ित के साथ आए लोगों ने डीसी कार्यालय में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। साथ ही डीसी राहुल यादव से मिलकर उसे इंसाफ देने के मांग की। पीड़ित की व्यथा सुनने के बाद डीसी ने उसे अपनी शिकायत लिखित रूप से उनके समक्ष देने की बात कही।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय पहुंचे पीड़ित लाल चंद ने बताया कि चड़वाल मोड़ में उसका पैतृक घर है। घर में पहले उनके सभी सात भाई साथ में रहते थे। लेकिन उनके एक भाई बोधराज और उसकी पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर एक-एक कर सभी भाईयों ने अपने पैतृक घर को छोड़ दिया। पेशे से मजदूर होने के कारण वह घर नही बना सकता था, जिसके कारण वह पैतृक आवास में ही गुजारा करता था। करीब दो माह पूर्व उसके भाई ने जबरिया उसके परिवार को घर से बाहर कर दिया। पहले तो वह कभी ससुराल और अन्य रिश्तेदारों के यहां अपने दिन गुजारते हुए भाई से उसे घर में आने देने की बात करता रहा। लेकिन भाई ने बार-बार बहाने के बनाकर उससे मिलता ही नही था। शनिवार की चड़वाल में रात हो जाने के कारण वह फिर से अपने घर गया तो उसके भाई ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। मजबूर होकर वह चड़वाल में ही अलग घर बनाकर रह रहे दूसरे भाई अजीत राज के घर चला गया। जहां पीछे से पहुंची पुलिस ने उसे वहां पकड़कर मारपीट करते हुए धमकाया कि वह अपने पैतृक घर को भूल जाए। पीड़ित के साथ डीसी आफिस पहुंचे उसके एक अन्य भाई मदन लाल ने कहा कि इससे पहले भी उसके भाई बोधराज ने पैतृक घर से दूसरे भाई को निकालने के लिए मारपीट कर चुका है। जिसकी शिकायत भी पुलिस से की जा चुकी है। लेकिन पुलिस गरीब को इंसाफ देने के बजाए उसे ही पीट रही है। इसी को देखते हुए आज उन्होंने डीसी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें