फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के एक स्क्रैप व्यापारी ने दुकान में हुई चोरी के मामले में आरोपी की पहचान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से की और पड़ोस के एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार वीरेंद्र कुुमार ने बताया कि पिछले दस दिनों के दौरान उनकी दुकान पर चार बार हुई चोरी हुई। इसमें करीब 70 हजार रुपये नगद चोर चुरा ले गए। चोरी से परेशान होकर उन्होंने वीरवार को दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और शुक्रवार की सुबह चोर उनके हत्थे चढ़ गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान में आए तो उनकी केबिन में लगा शीशे का दरवाजा खुला हुआ था और गुल्लक का ताला भी टूटा था। चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने जब चौबीस घंटे पहले लगवाए गए सीसीटीवी की फुटेज की जांच किए तो चोरी की घटना को अंजाम देते पड़ोस का ही एक युवक दिखाई दिया। आरोपी को उसके घर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान नवीन कुमार पुत्र बिशन दास के रूप में हुई है। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें