फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न मिलने पर ठेकेदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान न मिलने से पहले जल शक्ति विभाग के नए कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू किए जाने का कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे ठेकेदारों ने उनका बकाया जारी करने के बाद नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों का नेतृत्व कर रहे साहेब सिंह ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य कराने वाले ठेकेदारों का मेहनताना जारी करने के लिए जब से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है, तब से ठेकेदार अपने बकाए के लिए भटक रहे हैं। डेढ़ साल के दौरान हुए उनके कामों के बिल विभाग के कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं। लेकिन, विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से बार-बार आपत्ति लगाए जाने के कारण ठेकेदार परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि बैंकों से लिए कर्ज से कराए गए इन विकास कार्यों का भुगतान न मिलने के कारण उन्हें हर माह हजारों रुपये ब्याज के तौर अदा करने पड़ रहे हैं। एक तरफ पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का विभाग ने अब तक भुगतान नहीं किया, वहीं नए कार्यों के भी टेंडर किए जा रहे हैं। जिसका वे विरोध करते हैं। ठेकेदारों ने पहले पुुराने विकास कार्यों का बकाया भुगतान करने के बाद ही नए विकास कार्यों के टेंडर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें