हटली मोड़ में सावन मास पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। श्रावण मास में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। स्थानीय दुकानदारों और ऑटो यूनियन के आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। इस दौरान भंडारे में आने वाले लोग बम-बम भोले का जयघोष करते रहे। भंडारे के आयोजक गणेश शर्मा और सुरेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न धार्मिक पर्वों पर इस तरह के कार्यक्रम वह कई सालों से करते आए हैं। उनका प्रयास भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखना है। संवाद