फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रही जारी

विज्ञापन
डीसी कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे पटवारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राजस्व रिकॉर्ड मामले में राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में पटवारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को डीसी कार्यालय में कठुआ, नगरी परोल, डिंगा अंब, हीरानगर और मढ़ीन तहसील से आए सैकड़ों पटवारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

ऑल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने गिरफ्तार किए गए पटवारियों को रिहा करने के साथ सभी पटवारियों को कार्यालय उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगों को पूरा नही किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
पटवार एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार खजूरिया ने बताया कि जम्मू पुलिस हिरासत में लिए गए उनके पटवारी साथी पूरी तरह से निर्दोष है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के पास पटवारखाने नहीं हैं। पटवारियों ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए निजी तौर पर कमरे ले रखे हैं। किराए के कमरों में इन रिकार्ड को सुरक्षित रख पाना पटवारियों के लिए बड़ी समस्या है। लिहाजा उनकी हड़ताल अब तब तक जारी रहेगी जब तक पुलिस उनके साथियों को रिहा न करती और पटवारी को सरकार द्वारा कार्यालय उपलब्ध नही करवा दिया जाता। इसके लिए जितने भी दिन उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें