फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान परशुराम जयंती मनाने की तैयारियां तेज, कीड़ियां में ब्राह्मण सभा कठुआ की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भगवान परशुराम की जयंती 19 अप्रैल है। इसके लिए तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण सभा की ओर से लोगों को आमंत्रित करने का क्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पहली बैठक कीड़ियां गांव में हुई जिसमें रामनगर और गंडयाल से आए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और सात दिन के कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए राय दी। सुरेंद्र मेहता ने तीनों ही गांवों के युवाओं को विशेष रूप से आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता से जहां व्यवस्थाओं को संभालने में आसानी होगी, वहीं इस युवाओं को जोड़कर धर्म के प्रति उनका रुझान बढ़ाया जाएगा।

सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते कहा कि सभा जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी लग्न के साथ निभाएंगे। इस दौरान किड़ियां गंडयाल ब्राह्मण सभा के प्रधान तेजराम शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने सुरेंद्र शर्मा का नया अध्यक्ष बनने और गांव में पहली बार पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें