फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के विक्रांत बने चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उद्योगपतियों ने सर्वसम्मति से विक्रांत वर्मा को एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज एमएसएमई का चेयरमैन चुन लिया है। औद्योगिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा के निधन के बाद नई इकाई गठित की गई है।
विज्ञापन




अध्यक्ष पद के लिए आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने विक्रांत को जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान उद्योगपतियों ने उम्मीद जताई कि युवा नेतृत्व से एसोसिएशन में नई सोच और आधुनिक दृष्टिकोण आएगा, जो औद्योगिक क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा। विक्रांत अपने पिता की तरह ही उद्योगों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और कठुआ को औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाएंगे। विक्रांत ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह उद्योगपतियों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और कठुआ को निवेश और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का संकल्प लेंगे।

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (एमएसएमई) की इकाई में प्रदीप अग्रवाल को चीफ पैटर्न, राजेश बजाज और ऋषि जैन को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा को महासचिव, नीतीश महाजन को कैशियर, नरेंद्र मिश्रा को पीआरओ, रविंद्र शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में विकास शर्मा, प्रवीण गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, अरुण माली और दिवांशु महाजन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें