फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak Drone in Kathua: हीरानगर में दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Tue, 21 Jun 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/हीरानगर

सार

हीरानगर सेक्टर के महराजपुर में सोमवार रात को एक ड्रोन देखे जाने की खबर है।  इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
drone - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर के महराजपुर में सोमवार रात को एक ड्रोन देखा गया। बताया जा रहा है कि देर रात पाकिस्तान की ओर से लौटते हुए एक ड्रोन देखा गया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


29 मई को भी जिला कठुआ के ही हरिया चक्क में एक ड्रोन देखा मार गिराया गया था। तब ड्रोन के साथ 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बंधे बरामद हुए थे। इससे पहले, 14 मई को आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था।

पाकिस्तान और आतंकियों ने अब सीमा पार से घुसपैठ व प्रदेश में अशांति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मुस्तैद हैं और समय-समय पर पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें