फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान की कटाई बाधित, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में सोमवार को आसमान में घने बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे कई इलाकों में एक घंटे तक रिमझिम बरसात जारी रही। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से धान की फसल की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। ऐसे में किसानों को धान की फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किसान प्रेमचंद्र, सुदर्शन कुमार, दर्शन सिंह, बिशंबर दास और इनायत परवेज ने बताया कि इलाके के कई किसान इन दिनों धान की फसल की कटाई में जुटे हैं, लेकिन बारिश होने से किसानों का कार्य प्रभावित हो गया है। इन दिनों फसल को समेटने के लिए मौसम साफ होने की जरूरत है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल के लिए मौसम बहुत अनुकूल रहा लेकिन फसल को समेटने के समय में बारिश का होना फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। फसल की कटाई का काम लंबित हो गया है और ज्यादातर फसल बारिश की वजह से गीली हो गई है, जिसे अब सूखने में दो दिन और लग जाएंगे। बता दें कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है उन्हीं इलाकों के किसान इन दिनों फसल को समेटने में लगे हैं। वहीं जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, वहां धान की फसल पकने में अभी एक सप्ताह से अधिक और लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें