कठुआ। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जारी अभियान में सिटी पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। 11 बोतल कांट्राबैंड कफ सिरप, 35 कैप्सूल, दो पिस्तौल, एक तेज धार हथियार और 81 हजार 8 सौ रूपये नकदी के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चनग्रां, चक देसा सिंह के नजदीक एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर शक आधार पर जांच की गई। जिसके बाद आरोपी से नशीली सामग्री के साथ ही हथियार और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम को देखकर छिपने की फिराक में था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी चनग्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।