फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमकिन योजना के तहत 20 लाभार्थियों को सौंपी चाबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मिशन यूथ कार्यक्रम की फ्लैगशिप कस्टमाइज्ड लाइवलीहुड स्कीम मुमकिन के तहत 20 युवा बुधवार को कामर्शियल वाहनों के मालिक बन गए। जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को वाहनों की चाबियां सौंपी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने कहा कि मुमकिन योजना को जिले की विभिन्न तहसीलों से बेहतर रिस्पांस मिला है। युवा अब नौकरियों की जगह स्वरोजगार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से समर्पण और जोश के साथ काम करने की अपील की। रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ के सहायक निदेशक ने बताया कि मुमकिन योजना के तहत जिले में कुल 62 मिनी कामर्शियल वाहन लाभार्थियों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें